
अमेरिका और मिस्र की छह दिवसीय यात्रा के बाद पीएम मोदी सोमवार सुबह भारत लौट आए हैं। इस दौरे में प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
विदेश यात्रा से वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य सांसदों और नेताओं से बात की। और जाना देश में हो रही गतिविधियों के बारे में जाना। पार्टी नेताओं ने बड़ी संख्या में हवाई अड्डे पहुँच कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और भाजपा प्रमुख नड्डा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हर्ष वर्धन, हंस राज हंस और गौतम गंभीर जैसे भाजपा नेता और दिल्ली से पार्टी सांसद भी मौजूद थे।
भाजपा एमपी मनोज तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने नड्डा जी से पूछा कि यहां कैसा चल रहा है, और नड्डा जी ने उन्हें बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं और देश खुश है।”
पत्रकारों से बात करते हुए, बीजेपी नेता सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री ने पूछा कि देश में क्या हो रहा है और पार्टी का जन संपर्क कार्यक्रम कैसा चल रहा है।









