
लखनऊ : योगी सरकार में मंत्री जे पी एस राठौर ने आज यूपी कोऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय में नवनिर्मित डीसीबी कैडर अथॉरिटी कार्यालय डाटा सेंटर, सभागार कक्ष एवं एप्लीकेशन अटेंडेंस ट्रैकिंग सिस्टम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर राठौर ने सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की अखिलेश के पीडीए का फॉर्मूला P का मतलब परिवारवाद, D का मतलब दंगावाद, A का मतलब अराजकतावाद है. अखिलेश यादव का वही हाल है मुँह में राम बग़ल में छुरी.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 26, 2023
➡सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का बयान
➡अखिलेश यादव के PDA वाले बयान पर पलटवार
➡P- परिवारवाद, D- दंगावाद,A- अराजकता- जेपीएस राठौर
➡जिलों के सभी सहकारी बैंक फायदे में चल रहे हैं- JPS
➡सहकारी ग्रामीण विकास बैंक भी फायदे में चल रही- JPS
➡हमने करंट लोन को भी वसूलना… pic.twitter.com/6N4LDvoQiS
इस अवसर पर मंत्री ने कहा आज उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय मानक ब्यूरो (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ) द्वारा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक को IS 15700:2018 सेवोत्तम लाइसेंस प्रदान करना दर्शाता है कि बैंक अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक भारत का पहला ऐसा बैंक है जिसको सेवोत्तम प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है तथा उत्तर प्रदेश में दूसरी संस्था जिसको सेवोत्तम प्रमाण पत्र मिला है.
सहकारिता राज्य मंत्री द्वारा इस अवसर पर अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक 1944 से लगातार लाभ अर्जित कर रहा है. विगत 5 वर्षों में बैंक का कुल व्यवसाय रु.12000 करोड से से बढ़कर लगभग रू. 22000 करोड हो गया है..बैंक लगातार पांच वर्षों में अपना एनपीए कम करने में सफल रहा जो कि सराहनीय है विगत 2 वर्षों में बैंक में संरचनात्मक/ विकासात्मक सुधार हुए हैं जिसके अंतर्गत पुरानी शाखाओं का सुसज़ीकरण एवं 13 नई शाखायें आधुनिक परिवेश में स्थापित हुए हैं.
इस अवसर पर बैंक के सभापति तेजवीर सिंह, उपसभापति जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रमुख सचिव सहकारिता बी एल मीणा, अपर आयुक्त व निबंधक( बैंकिंग) श्रीमती बी चंद्रकला, बैंक के प्रबंध निदेशक वी के मिश्र, एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.









