लखनऊ- 2024 के चुनाव को लेकर पिछले काफी दिनों से समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है. लगातार सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव चुनावी मंत्र दे रहे है.इसी के साथ एक बार फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देकर उनके अंदर जान फूंकी है.
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की साजिशों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें. भाजपा और RSS लोगों में भ्रम पैदा करने में माहिर है. बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. ‘सपा के कार्यकर्ताओं के बीच में एकजुटता होना बहुत ही ज़रूरी’ है.
इसी के साथ बता दें कि अखिलेश यादव बाराबंकी के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे.संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कल होगी.संगठन के विस्तार करने के लिए बैठक होगी. कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए बैठक की जाएगी. 2024 की तैयारियों को लेकर भी बैठक होगी.
इसके अलावा चुनाव आयोग से पहले सपा हर बूथ को जांचने का काम करेगी.लोकसभा चुनाव के पहले सपा का बूथ सत्यापन अभियान होगा. पार्टी ने सभी जिला महानगर अध्यक्ष को निर्देश दिये है.
पार्टी ने सभी लोकसभा,विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिये है.हर बूथ का मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है. सभी को 28 जून से 10 जुलाई तक सत्यापन करने के निर्देश मिले. कहा गया है कि पोलिंग बूथ को लेकर कोई शिकायत होने पर जानकारी दें. कोई शिकायत होने पर 15 जुलाई तक प्रदेश कार्यालय को भेजे. पार्टी ने बूथ सत्यापन अभियान कल से शुरू करने के निर्देश दिए है.









