MSME दिवस; 20 हजार करोड़ का ऋण बांटेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा !

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में MSME दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने 14 लाभर्थियों को प्रतीक स्वरूप 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

लखनऊ; सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में MSME दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने 14 लाभर्थियों को प्रतीक स्वरूप 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में व्यापार की व्यापक संभावनाएं हैं. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी की प्रेरणा से प्रदेश आगे बढ़ रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय पैकेजिंग संस्थान के साथ एमओयू साइन किया गया है. इस दौरान सीएम योगी ने देवमाली भगवत में गोबर बायो प्लांट व प्रयागराज के ग्राम मंदिर देवमाली भगवत में प्लांट धारा उत्पादन केंद्र का लोकार्पण किया.

सीएम योगी ने यूपी में ODOP के तहत बने उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी का ODOP पूरे देश में एक उदाहरण है. सीएम योगी ने समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि हमको पहला यूनिटी मॉल बनाना चाहिए. आज उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस राज्य है. हमारे हर जनपद की अलग-अलग पहचान है.

Related Articles

Back to top button