
लखनऊ: नवाबों के शहर राजधानी लखनऊ में बकरीद का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, नवाजी घरों ,ईदगाहो और मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा कर रहे हैं। बकरीद के मद्देनजर लखनऊ पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है। 94 ईदगाह 1210 मस्जिद में सकुशल नमाज कराने के लिए 4 जोन 18 सेक्टर बनाये गए हैं।
खुले में कुर्बानी प्रतिबंधित की गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस खास नजर रख रही है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही हैं। गड़बड़ी या माहौल बिगाड़ने वालो पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। 6 पुलिस आयुक्त,10 अपर पुलिस आयुक्त,21 सहायक पुलिस आयुक्त तैनात किये गए हैं।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 29, 2023
➡देशभर में बकरीद का त्योहार आज
➡मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज होगी अदा
➡प्रदेश में 33340 ईदगाह में अदा होगी नमाज
➡सभी जिलों में कुल 2213 संवेदनशील स्थान
➡स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार का निर्देश
➡सुरक्षा व्यवस्था रखें चाक-चौबंद, मार्ग न हो बाधित-प्रशांत… pic.twitter.com/W1mMeUWfq1
52 प्रभारी निरीक्षक,101 अतिरिक्त निरीक्षक,922 उपनिरीक्षक,48 महिला उपनिरीक्षक,4000 के लगभग आरक्षी 12 कंपनी पीएसी तैनात। पैरामिलेट्री फोर्स भी की गई तैनात। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ हो रही निगरानी।









