Bakrid 2023: देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, विभिन्न शहरों में ऐसा दिखा माहौल

जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर जबरदस्त तैयारियां की थी। ईदगाह में लोगों ने आज बकरीद की नमाज अदा की। अल्लाह से दुआ भी की।

पूरे देश में बकरीद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में यह त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कानपुर में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा कराई गई। बकरीद का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में कानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर जबरदस्त तैयारियां की थी। कानपुर की बड़ी ईदगाह में लोगों ने आज बकरीद की नमाज अदा की। कुर्बानी के दिन खुदा को याद करते हुए देश और प्रदेश में अमन और चैन का माहौल कायम हो इसके लिए अल्लाह से दुआ भी की। इस बाबत ड्रोन कैमरा और दूरबीन से निगरानी भी की गई।

मुरादाबाद जिले मेंईदगाह और अन्य मस्जिदों पर सकुशल सम्पन्न हुई ईद की नमाज। देर रात से हो रही बारिश के बीच ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों पर पढ़ी गई नमाज। मुरादाबाद लोकसभा से सपा सांसद एसटी हसन भी रहे मौजूद। लोगों से गले मिलकर सांसद ने दी ईद की बधाई। बकरा ईद को लेकर लोगो मे भारी उत्साह। ईदगाह व मस्जिदों के आस पास पुलिस बल और नगर निगम की टीमें रही तैनात।

लखीमपुर में बकरीद की नमाज़ अदा की गई। ईदगाहों मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई,लोगो ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी,बकरीद नमाज़ के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम,भारत नेपाल सीमा से सटे इलाको में भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज़ सम्पन्न।

सहारनपुर में अम्बाला रोड स्थित ईदगाह मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गयी इस दौरान सभी ने देश में अमन शांति की दुआ मांगी, नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी रखी गयी।बारिश में भी हजारों की संख्या में लोग ईद उल अजहा की नमाज अदा करने पहुचे। नमाज के दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा भी मौजूद रहे।

प्रयागराज में ईदगाह में पढ़ी गई बकरीद की नमाज। अलग अलग मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज। मुल्क में अमन चैन कायम रहे इसके लिए मांगी गई दुआ। मणिपुर में अमन चैन और शांति के लिए की गई दुआ। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम।

Related Articles

Back to top button