
दिल्ली; कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. वह 29 से 30 जून तक मणिपुर में रहेंगे. इस दौरान वह दंगा से प्रभावित राहत शिविरों का दौरा करेंगे. राहुल गांधी इंफाल व चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2023
राहुल गांधी 29 और 30 जून को मणिपुर में रहेंगे। इस दौरान वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल तथा चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। pic.twitter.com/mqWKcjMehT
गौरतलब है कि तीन मई से शुरू हुई मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी का यह दौरा है. मणिपुर में जातीय संघर्ष शुरू होने के कारण हुई हिंसा में 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. यह सभी लोग 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रहा रहे हैं.
बता दें कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 27 जून को राहुल गांधी के 2 दिलसीय मणिपुर दौर को लेकर ट्विटर के जरिए जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि ‘राहुल गांधी जी 29-30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे. वह अपनी यात्रा के दौरान राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे.
मणिपुर लगभग दो महीने से जल रहा है और उसे एक उपचारात्मक स्पर्श की सख्त जरूरत है, ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सके. यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम नफरत की नहीं बल्कि प्यार की ताकत बनें.’









