
देशभर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है।बकरीद के मौके पर मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा हुई जिसके बाद सभी मुसलमान भाई बहनों ने एक दूसरे के गले लग बकरीद की बधाई दिया। मिली जानकारी के अनुसार नमाज प्रदेश में 33340 ईदगाह में अदा हुई ।
आम तौर पर बकरीद का त्योहार पर मुसलमान भाई बहन एक दूसरे के घर जाकर बधाई देते हुए गले मिलते है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देकर मुसलमान अपने रिशतेदार ,दोस्त व महुल्ले में बटवाते हैं साथ ही अपने घर में दावत भी देते है। यह बकरीद का त्योहार कुछ लोग 3 दिन तक मनाते है तो वहीं कुछ लोग इसको एक हफ्ते भी मनाते हैं।
इस त्योहार को नजर में रखते हुए स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मीयों को निर्देश दिया हैं। उन्होनें पुलिसकर्मीयों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखनें को कहा हैं ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा ना भड़के और कोई भी मार्ग बाधित ना हो सकें। साथ ही साफ सफाई और ,विद्युत व्यवस्था का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया हैं।









