अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में कौन सुरक्षित है ये बड़ा सवाल ?

अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधी कहां पकड़े जा रहे हैं. पुलिस किसी को अरेस्ट नहीं कर पाई है. प्रदेश में कौन सुरक्षित है ये सबसे बड़ा सवाल है.

लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से सीएम योगी और बीजेपी पार्टी पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बयान दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधी कहां पकड़े जा रहे हैं. पुलिस किसी को अरेस्ट नहीं कर पाई है. प्रदेश में कौन सुरक्षित है ये सबसे बड़ा सवाल है.

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा BJP के लोगों ने कब्जे किए हैं. ‘रजिस्ट्री चेक करो, BJP वालों की जमीन फर्जी मिलेगी’ आगे अखिलेश ने बीजेपी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि छीनने, लूटने का काम BJP सरकार में हुआ है.

वहीं बीते दिनों अपने ऊपर हुए हमले पर चंद्रशेखर ने बयान दिया है. चंद्रशेखर ने कहा था कि सरकार के संरक्षण में अपराधी पल रहे है. पहली गोली कान के पास से गुजरी थी. हमलावरों ने एक के बाद एक कई फायर किए. अपराधियों में कोई डर और भय नहीं है. 3 लोगों ने हमारे ऊपर हमला किया. मेरे साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है. ‘गरीबों,शोषितों,वंचितों का मेरे साथ आशीर्वाद’ है. मैं गोली-बंदूक से नहीं डरता.

Related Articles

Back to top button