
लखनऊ; सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख को जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग्स के माध्यम से शुभकामना संदेश दे रहे हैं. सपा कार्यालय अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर होर्डिंग्स से पटा पड़ा है. कार्यकर्ता मंदिरों में जाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं.
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं को उनकी पूर्व की सरकार में किए गए कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पार्टी पदाधिकारी बूथों के सत्यापन व नए बूथों के गठन को लेकर कार्यक्रम चलाने की भी योजना बना रहे हैं. वहीं, आज स्वयं अखिलेश यादव बाराबंकी पहुंचेंगे और पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. ‘सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है.’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2023
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।









