
हरिद्वार में शुरू हो रहे कांवड़ मेले में यातायात जाम से निपटने के लिए हिल बाईपास मार्ग खोला जाएगा। तमाम कानूनी अड़चनों के बीच आखिरकार हिल बाईपास मार्ग को खोलने की अनुमति मिल जाने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने मार्ग को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

डीएम एसएसपी ने आलाधिकारियों के साथ हिल बाईपास का निरीक्षण कर यहां से अतिक्रमण हटाने और इस मार्ग की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं।
हिल बाईपास मार्ग राजाजी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में आता है लिहाजा इस मार्ग को आमतौर पर बंद ही रखा जाता है। ऐसे में कांवड़ मेले और आगामी सोमवती अमावस्या को देखते हुए इस मार्ग को खोलने की अनुमति दी गई है। इस मार्ग के खुल जाने से हरकीपैड़ी और आस पास के यातायात जाम से निपटने में खासी मदद मिलेगी।
रिपोर्ट- आशीष धीमान









