
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के LG को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने LG द्वारा चुने गए DERC के चेयरमैन की शपथ पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार LG द्वारा नियुक्त DERC चेयरमैन के खिलाफ SC गयी थी, जिस पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
राजधानी दिल्ली में इस समय उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच DERC चेयरमैन को लेकर नया विवाद चल रहा है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश उमेश कुमार की नियुक्ति को लेकर दिल्ली का आम आदमी सरकार और उपराज्यपाल के बीच खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को DERC चेयरमैन के शपथ ग्रहण पर रोक लगा दी।
आम आदमी पार्टी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने नए चेयरमैन की शपथ पर अगली 11 जुलाई तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई में तय करेगा कि DERC चेयरमैन की नियुक्ति का अधिकार दिल्ली सरकार का है या उपराज्यपाल का।









