धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, फेरबदल के साथ नए मंत्रियों को मिल सकती है जिम्मेदारी !

धामी सरकार के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों के रिक्त पद है जिसमें उम्मीद है कि कुछ और फेरबदल करके लगभग 6 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिल सकती है.

देहरादून- उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा इन दिनों राज्य में सभी की सुर्खियां बनी हुई है. और उम्मीद है कि अबकी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नए मंत्रियों की घोषणा कर सकते है. राजनीति के जानकार भी यही मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे ताकि सरकार के कामों में उन्हें मदद मिल सके और उसका लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में भी मिल सके.

आपको बता दें कि धामी सरकार के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों के रिक्त पद है जिसमें उम्मीद है कि कुछ और फेरबदल करके लगभग 6 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिल सकती है.और नए मंत्रियों के चेहरे भी लोकसभा चुनाव और निकाय,पंचायत चुनाव को देखते हुए चुने जा सकते हैं ताकि पार्टी को चुनाव के सेमीफाइनल और फाइनल में बड़ी जीत हासिल हो सके.

उत्तराखंड में पिछले एक दशक से यही परंपरा चली आ रही है.जिसमें सरकार के मंत्रिमंडल के सभी पद भरे नहीं जा सके हैं. सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या बीजेपी की मंत्रिमंडल में कोई ना कोई मंत्री पद खाली जरूर रहा है.और इसी रिक्त पद को लेकर सरकारों की काफी किरकिरी भी हुई है.इस बार भी धाकड़ धामी सरकार के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों के पद रिक्त हैं. जिसे भरे जाने को लेकर पार्टी में भी उत्सुकता है और जनता में भी.

Related Articles

Back to top button