
लखनऊ- राजधानी लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को खुद नियुक्ति पत्र बांटे.
सीएम योगी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई,शुभकामनाएं दी.सीएम योगी ने कहा कि 6 साल में बदलते उत्तर प्रदेश को देखा है.पिछले 9 साल में भारत को बदलते देखा.’भारत को आज दुनिया में सम्मान के साथ देखा जा रहा है.देश के लिए यूपी का आगे बढ़ना जरूरी है.डेढ़ साल में हमने घर-घर शौचालय बनाने लक्ष्य पाया.
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है.पहले उत्तर प्रदेश प्रश्न प्रदेश के तौर पर जाना जाता था.सड़क आवागमन के लिए है, न कि उपासना के लिए. अब प्रदेश में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं होती है.
आज पर्व और त्योहार शांति से संपन्न होते थे.पहले पर्व-त्योहार आने पर डर-भय का माहौल होता था.बिना विवाद के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए.आज प्रदेश के हर रेंज में एक साइबर थाना.
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद हर विभाग की तस्वीर बदली.महिला कार्मिकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.यूपी पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. पुलिस की क्षमता बढ़ाई गई.
यूपी की कानून व्यवस्था नजीर बनी है. आज पूरे देश में यूपी की चर्चा हो रही है.पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की जा रही. भर्ती के साथ ट्रेनिंग की भी क्षमता बढ़ी है.
आगे सीएम योगी ने कहा कि अब निवेशक यूपी आ रहे हैं.यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है.प्रदेश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.









