उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार, 4 जिलों में रेड अलर्ट, धारचूला में बादल फटने से बहा पुल, कई लोग फंसे

उत्तराखंड के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.देहरादून,बागेश्वर,टिहरी,पिथौरागढ़ में रेड अलर्ट है.

देहरादून- पहाड़ी इलाकों में हर रोज मौसम का मिजाज बदलता ही रहता है.कभी मूसलाधार बारिश हो जाती है तो कभी हल्की-हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो जाता है. लेकिन इस बार मौसम का तेवर कुछ ज्यादा ही बदला हुआ है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से अलर्ट जारी कर दिया गया है. पहाड़ी इलाकों में मानसून बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है.

बता दें कि उत्तराखंड के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.देहरादून,बागेश्वर,टिहरी,पिथौरागढ़ में रेड अलर्ट है.उत्तराखंड के धारचूला के चल गांव में बादल फटा है.
धारचूला में पुल बहने से तमाम लोग फंस गए. उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ.भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में नदियां उफनाई हुई हैं.

वहीं हिदायत के तौर पर मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर उफान पर रहता है ऐसे में आम जनमानस को नदी नालों के आसपास जाने से परहेज बरतना चाहिए ,वहीं दूसरी तरफ चारधाम यात्रा चरम पर है ऐसे में मौसम विभाग ने सरकार के निर्देशानुसार यात्रा मार्गों पर आगे बढ़ने की हिदायत दी है.

Related Articles

Back to top button