Dhoni Birthday:महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, वीडियो हो रहा वायरल

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पालतू कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया, उन्हें चारों ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, भारत के पूर्व कप्तान ने अपने रांची फार्महाउस में एक साधारण जन्मदिन उत्सव का चयन करके अपनी विनम्रता प्रदर्शित की।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जन्मदिन की खुशीअपने प्यारे पालतू कुत्तों के साथ केक काट कर की। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पालतू कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, “आपकी सभी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।”

इंटरनेशनल करियर
इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में हजारों रन बनाएं। धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। वहीं करीब 350 वंडे मैचों में करीब 10 हजार रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए।

Related Articles

Back to top button