
लखनऊ- 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और जनता के दिल में जगह बनाने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्लानिंग के तहत काम कर रहे हैं. और सत्ताधारी पार्टी और विपक्षियों के बीच में जुबानी जंग भी जारी है.
इसी बीच अपना दल कमेरावादी व सपा विधायक पल्लवी पटेल का बयान सामने आया है. पल्लवी पटेल ने कहा कि यूपी में ऑपरेशन लोटस सक्सेस नहीं होगा. 2022 के बाद नाराज लोग इकट्ठा हो सकते हैं.
आगे उन्होंने ये भी कहा कि हमारा अखिलेश यादव से बिना शर्त गठबंधन हुआ है.हमने फिलहाल अभी सीटों पर कोई बात नहीं की है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 80 सीटें काफी अहम मानी जाती है.









