इस दिन धोनी ने खेली थी आखरी पारी, 2019 का वो दिन जब देश की आँखे हुई थी नम।

49वें ओवर की तीसरी गेंद धोनी के अंगूठे पर जा लगी और लेग साइड में चली गई। गेंद को दूर जाता देख धोनी ने ज़्यादा से ज़्यादा रन लेने की कोशिश की। ऐसे में धोनी ने पहला रन तो आसानी से पूरा कर लिया और फिर दूसरा रन लेने की कोशिश में दौड़ पड़े।

ठीक 4 साल पहले 10 जुलाई 2019 शाम के 7 बजकर 29 मिनट हुए थे, क्रिकेट विश्वकप 2019 का सेमीफइनल मैच भारत बनाम न्यू ज़ीलैंड खेला जा रहा था सारे देश की नज़ारे और आशाएं बस एक दिग्गज खिलाड़ी पर टिकी थी, वह थे पूर्व भारतीय क्रिकर्ट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उस दिन भारतीय क्रिकेट टीम के हालत कुछ ठीक नहीं थे पर फिर भी सारे देश को धोनी पर भरोसा था की यह खिलाड़ी हार के मुँह से जीत खींच कर ला सकता है।

भारतीय टीम को जीत के लिए 10 गेंदों पर 25 रन की ज़रुरत थी और पिच पर थे विश्व के सबसे सफल फिनिशर एम एस धोनी। सारे देश की नज़ारे बस इस खिलाडी पर थी सबको उम्मीद थी की ये खिलाडी जबतक मौजूद है तबतक जीत के पूरे आसार हैं। पर शायद नियति को भारतीय टीम की जीत मंज़ूर नहीं थी।
49वें ओवर की तीसरी गेंद धोनी के अंगूठे पर जा लगी और लेग साइड में चली गई। गेंद को दूर जाता देख धोनी ने ज़्यादा से ज़्यादा रन लेने की कोशिश की। ऐसे में धोनी ने पहला रन तो आसानी से पूरा कर लिया और फिर दूसरा रन लेने की कोशिश में दौड़ पड़े।

पर तब तक गेंद मार्टिन गप्टिल के हाथों में आ चुकी थी और गुप्टिल ने अपना करिश्माई थ्रो फेंका जो की सीधा जाकर स्टंप्स पर लगा, धोनी विकेटों के बीच रन लेने में भी काफी तीव्र है पर गप्टिल का वो थ्रो धोनी की गति से कुछ ज़्यादा तेज़ निकला और गेंद सीधा जाकर स्टंप्स पर लगी। माहि कुछ चंद इंच से रन आउट हो गए, भारतीय फैन्स के लिए यह एक कला दिन साबित हुआ। इस दिन के ठीक एक साल बाद ही धोनी ने अपना रिटायरमेंट भी घोषित कर दिया और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा “19:29 बजे से मुझे रिटायर ही समझो” यह वही समय था जब धोनी रन आउट हुए थे।

Related Articles

Back to top button