
लखनऊ- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी,सपा,बसपा,कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल चुनावी मैदान में जुटे हुए है. इसी बीच ओपी राजभर को लेकर बड़ी खबर आ रही है.
बता दें कि पिछले काफी समय से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी के खेमें में जा सकते है.
अब ओपी राजभर को लेकर बड़ी खबर ये आ रही है. कि ओपी राजभर का BJP के साथ जाना लगभग तय है.18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक होगी. NDA की इस बैठक में राजभर पर तस्वीर साफ होगी.
सहमति बनने पर रैली में गठबंधन का ऐलान होगा. कल ही राजभर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मिले थे.









