
मनोरंजन डेस्क-ओएमजी 2 (OH MY GOD 2) के ट्रेलर का फैन्स लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे ,अब उनका इंतजार खत्म होता है,बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं।फैन्स इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसन्द कर रहे हैं।इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्ष्य कुमार है और यह फिल्म अमित राय के निर्देशक में बनी हैं।
फिल्म ओ एम जी 2 में अभिनेता अक्ष्य कुमार ,अभिनेत्री यामी गौतम ,पंकज त्रिपाठी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मे बोला जाता हैं इश्वर है या नही इसका जवाब इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता हैं पर भगवान अपने बनाए हुए बन्धुओं मे कभी भेद भाव नही करता हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में अक्ष्य कुमार हाथ मे डमरू ,माथे पर भस्म और गले मे रुद्राक्ष पहने भगवान शिव के रूप में “रख विश्वास तू हैं शिव का दास” कहते नजर आ रहे ।
सावन के चलते लोगों को यह फिल्म का ट्रेलर और भी ज्यादा आकर्षित कर रहा हैं क्योकि ट्रेलर में अक्ष्य कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक फिल्म मेकर्स यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज करेंगे।इस फिल्म को वियाकॉम 18 स्टूडियों द्वारा प्रडयूस किया गया हैं।









