वरुण धवन और जाह्नवी कपूर का सॉन्ग ‘दिल से दिल तक’ का टीजर हुआ जारी, यूट्यूब पर जमकर मचा रहा धमाल

फिल्म बवाल का ट्रेलर कुछ दिनों पहले दुबई में लॉच किया गया था ,जिसको लेकर लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी . इसके बाद फिल्म का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते जारी किया गया था.

मनोरंजन डेस्क : अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म बवाल का फैन्स लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. फिल्म का गाना और ट्रेलर चर्चा में बना हुआ हैं. इस बीच बवाल के दूसरे गाने का टीजर भी जारी कर दिया गया हैं.

फिल्म बवाल का ट्रेलर कुछ दिनों पहले दुबई में लॉच किया गया था ,जिसको लेकर लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी . इसके बाद फिल्म का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते जारी किया गया था.

वहीं शुक्रवार को फिल्म के दूसरा गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है.लेकिन पूरा सॉन्ग शनिवार को रिलीज होगा. गाने का नाम दिल से दिल तक हैं जिसमें जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की खूबसूरत जोड़ी देखी जा सकती हैं.इस टीजर में दोनों वर्ल्ड वार 2 की बात करते हुए नजर आ रहे हैं और इस फिल्म को 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button