NDA vs INDIA; विपक्ष ने NDA को टक्कर देने के लिए बनाया INDIA एलायंस, 24 में होगा महामुकाबला !

बेंगलुरु में चल रही 26 विपक्षी दलों ने मिलकर भाजपा के NDA गठबंधन के मुकाबले में INDIA बनाने का निर्णय लिया है. विपक्ष के INDIA का मतलब I- Indian N-National D- Democractic I- Inclusive A- Alliance है.

बेंगलुरु; आज मंगलवार को विपक्षी पार्टियों की बड़ी बैठक जारी है. इस बैठक में 26 विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद हैं. बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी , बिहार सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित तमाम बड़े नेता मौजूद हैं.

गौरतलब है कि इसके पूर्व सोमवार को बेंगलुरु में ये सभी नेता डिनर पर पर मिले थे. इस दौरान भी सभी नेताओं की आपस में चर्चा हुई. चर्चा में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. वहीं, आज दोपहर को 26 विपक्षी दलों ने मिलकर भाजपा के NDA गठबंधन के मुकाबले में INDIA बनाने का निर्णय लिया है. विपक्ष के INDIA का मतलब I- Indian N-National D- Democractic I- Inclusive A- Alliance है.

गौरतलब है कि बीते 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी. जिसमें यूपीए से हटकर नए गठबंधन को बनाने पर चर्चा हुई थी. जिसके बाद इंडिया एलायंस बनाने पर सहमति बनीं है. वहीं, आज ही शाम को NDA के सहयोगी दलों की बैठक दिल्ली में होनी है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा है कि बैठक में NDA के कुल 38 सहयोगी दल शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button