बेंगलुरु में बेहद अनोखे अंदाज से मिले अखिलेश और राहुल, मुलाकात की फोटो इंटरनेट पर हो रही वायरल !

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बेंगलुरू मे हुई मुलाकात के दौरान की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है. फोटो को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. फोटों में राहुल गांधी अखिलेश यादव का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं, और दोनों नेता मुस्कुरा रहे हैं.

बेंगलुरु; कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की बैठक जारी है. बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी , बिहार सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित 26 दलों के कई बड़े नेता मौजूद हैं.

लेकिन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर हो रही है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बेंगलुरू मे हुई मुलाकात के दौरान की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है. फोटो को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. फोटों में राहुल गांधी अखिलेश यादव का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं, और दोनों नेता मुस्कुरा रहे हैं.

गौरतलब है कि विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में चल रही है. इसी बैठक में शामिल होने के लिए दोनों नेता वहां पहुंचे हैं. इसी दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ दिखे और कैमरा में कैद हो गए. समर्थक को दोनों के बीच जुगलबंदी देख कर उत्साहित हैं.

Related Articles

Back to top button