
बेंगलुरु; कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी दलों की बैठक के बाद I.N.D.I.A गठबंधन बनाने का ऐलान किया गया है. इसके पूर्व 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, जिसकी अगुआई बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किया था. वहीं, बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक की अगवानी कांग्रेस पार्टी ने किया. सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखते समय नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने D शब्द के डेमोक्रेटिक अर्थ से आपत्ति थी. नीतीश का कहना था कि NDA में भी D का मतलब भी डेमोक्रेटिक है. जिसके बाद उनके सलाह पर D का मतलब डेवलपमेंट किया गया था.
सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन के संयोजक खुद नीतीश कुमार बनना चाहते हैं. लेकिन बेंगलुरु में हुई विपक्षी बैठक का नेतृत्व कांग्रेस नेता कर रहे थे. सीएम नीतीश कुमार इसी की बजह से नाराज हैं. वह विपक्षी दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले ही बेंगलुरु से पटना वापस आ गए थे. नीतीश ने पटना में पत्रकारों से बिना बात किए अपने आवास चले गए. इसी वजह से उनके नाराज होने के कयासों ने और गति पकड़ लिया था.
JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के नाराज होने की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि विपक्षी एकता में कोई फूट नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं. I.N.D.I.A सभी की सहमति से नाम दिया गया है. मैंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो देखा था… जिसमें वे कह रहे थे वोट फॉर INDIA…मैं भी 5 वर्ष NDA में रहा लेकिन मोदीजी ने कभी बैठक नहीं बुलाई. अब बैठक बुला रहे हैं, यह घबराहट और हताशा है. 2024 में वे बुरी तरह पराजित होंगे.









