नाराजगी की खबरों पर नीतीश कुमार ने लगाया विराम, खुलकर बताया अपना आगामी प्लान !

नाराजगी की खबरों पर सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही जवाब दिया है. उन्होंने कहा हम किसी बात से नाराज नहीं हैं, भाजपा का उस बैठक से क्या लेना-देना…बैठक में सब बात हुई है, सबके सुझाव आए, उसके बाद ही कुछ घोषित किया गया.

पटना; कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी दलों की बैठक के बाद I.N.D.I.A गठबंधन बनाने का ऐलान किया गया है. इसके पूर्व 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, जिसकी अगुआई बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किया था. वहीं बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक की अगवानी कांग्रेस पार्टी ने किया. सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखते समय नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई थी.

नीतीश ने D शब्द के डेमोक्रेटिक अर्थ से आपत्ति थी. उन्होंने कहा था कि NDA में भी D का मतलब भी डेमोक्रेटिक है. जिसके बाद उनके सलाह पर D का मतलब डेवलेपमेंट किया गया था. सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन के संयोजक खुद नीतीश कुमार बनना चाहते हैं. लेकिन बेंगलुरु में हुई विपक्षी बैठक का नेतृत्व कांग्रेस नेता ही कर रहे थे. सीएम नीतीश कुमार इसी की वजह से नाराज हैं.

वहीं, नाराजगी की खबरों पर सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही जवाब दिया है. उन्होंने कहा हम किसी बात से नाराज नहीं हैं, भाजपा का उस बैठक से क्या लेना-देना…बैठक में सब बात हुई है, सबके सुझाव आए, उसके बाद ही कुछ घोषित किया गया. उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी तब हमने कहा कि हमें अब जाने दीजिए…जब सही समय आएगा तब इसकी भी संभावना है कि कुछ और लोग भी शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button