
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित आवास पर बुधवार की सुबह दारोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले दारोगा ज्ञान सिंह ने अपने साले को फ़ोन किया और अंतिम संस्कार करने की तैयारी को कहा। जिसके बाद दारोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद में आज सुबह दारोगा ज्ञान सिंह ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर कमरे में हुई दाखिल हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालाँकि अभी तक सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।









