संसद के बाहर विपक्ष के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन, मणिपुर मामले पर संसद में पीएम के बयान की उठाई मांग !

मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों सदनों में विपक्षी दलों का हंगामा जारी है. विपक्षी दल के सांसद लगातार संसद में मणिपुर हिंसा मामले को लेकर पीएम के बयान की मांग कर रहे हैं. जिसके चलते जारी हंगामा के बीच लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही.

नई दिल्ली; मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों सदनों में विपक्षी दलों का हंगामा जारी है. विपक्षी दल के सांसद लगातार संसद में मणिपुर हिंसा मामले को लेकर पीएम के बयान की मांग कर रहे हैं. जिसके चलते जारी हंगामा के बीच लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही.

आज शुक्रवार को भी मानसून सत्र की कार्यवाही हंगामे के साथ प्रारंभ हुई. जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 12 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दिया है. 12 बजे के बाद भी लोकसभा की कार्यवाही चल पाएगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है.

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसद मणिपुर मामले पर पीएम मोदी के बयान पर अड़े हुए हैं. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामा के चलते 31 जुलाई 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्य परिषद (राज्यसभा) में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया है.

Related Articles

Back to top button