
लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पक्ष विपक्ष सभी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. यूपी में आम चुनाव को लेकर योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर कहा की मेरी सीटों को लेकर कोई भी दावेदारी नहीं है. जो भी भारतीय जनता पार्टी सीट देंगी मैं उस पर चुनाव लड़ूंगा.
मणिपुर की घटना पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा की मणिपुर की घटना पर विपक्ष राजनीति कर रहा है. विपक्ष को अपने समय में हुई घटनाओ को भी याद रखना चाहिए। हमारी सरकार मणिपुर की घटना पर सख्त कार्यवाही कर रही है. जबकि विपक्ष केवल सियासी रोटी सेंक रहा है.
संजय निषाद ने कहा की वह अपने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार कर रहे है और इसलिए पार्टी बड़े स्तर पर कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है.









