
दिल्ली; दिल्ली सर्विस बिल को लेकर मोदी सरकार बेहद गंभीर नजर आ रही है. इसको लेकर भाजना ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है. आज लोकसभा में इस बिल को लेकर चर्चा होनी है. इस चर्चा में बीजेपी के सभी सांसद मौजूद रहेंगे. विपक्षी दल के सांसदों ने इस बिल पर चर्चा को लेकर लोकसभा स्पीकर से पर्याप्त समय मांगा था. जिस पर उन्होंने हामी भर दी है.
गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पेश किया था. दिल्ली अध्यादेश बिल पर आज सदन में चर्चा होगी. इस दौरान लोकसभा में भारी हंगामा होने के आसार हैं. मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली अध्यादेश बिल के परिपेक्ष्य में सरकार का पक्ष रखा था. उन्होंने कहा था कि संविधान ने सदन को बिल पेश करने का अधिकार दिया है. सरकार के पास दिल्ली मामले पर फैसला लेने का अधिकार है.
बता दें कि दिल्ली सर्विस अध्यादेश बिल का विपक्षी दल लामबंद होकर विरोध कर रहे हैं. जिसको देखते हुए बीजेपी ने भी अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है. हालांकि लोकसभा में बीजेपी सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है. लेकिन राज्यसभा में उसे बहुमत के लिए अन्य दलों का सहारा लेना होगा.









