
लखनऊ- लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपना-अपना दांव खेल रहे हैं. सियासी गलियारों में गठबंधन का दौर चल रहा है. NDA बनाम INDIA भी चल रहा है. इसी बीच अटकलें लगाई जा रही थी कि BSP भी बाकि के कुछ दलों की तरह बीजेपी के खेमे जा सकती है.
लेकिन BSP ने बीजेपी से गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है.मीडिया के कुछ वर्ग में चल रही खबरों को BSP ने नकारा है. BSP,बीजेपी के खेमे में नहीं जाएगी. इस संबंध में BSP के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद का ट्वीट भी सामने आया है.
BSP नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने ट्वीट के जरिए कहा कि बीएसपी की ताकत बढ़ी है,इसलिए विरोधी दल बौखलाएं हुए हैं. आकाश आनंद ने कहा कि गठबंधन को लेकर बीएसपी का स्टैंड एकदम साफ है.
बता दें कि BSP के नेशनल कॉर्डिनेटर आकश मायावती के भतीजे है.









