जनपद लखनऊ के विधानसभा अध्यक्षों की AAP ने की घोषणा

लखनऊ जनपद के विधानसभा पूर्वी से सुश्री नीरा सक्सेना, पश्चिम विधानसभा से मोहम्मद शादाब, लखनऊ कैंट से डॉक्टर राजेश आर्य, उत्तर से शहंशाह आलम हुसैन, बख्शी का तालाब से धर्मेंद्र सिंह, सरोजनी नगर सुश्री रेखा चतुर्वेदी,

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के अनुमोदन के पश्चात जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने जनपद लखनऊ की सभी विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की और इसके साथ ही साथ जिला कमेटी का विस्तार भी किया.

लखनऊ जनपद के विधानसभा पूर्वी से सुश्री नीरा सक्सेना, पश्चिम विधानसभा से मोहम्मद शादाब, लखनऊ कैंट से डॉक्टर राजेश आर्य, उत्तर से शहंशाह आलम हुसैन, बख्शी का तालाब से धर्मेंद्र सिंह, सरोजनी नगर सुश्री रेखा चतुर्वेदी, मलिहाबाद से सैफ खान,मोहनलालगंज से ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया इसके साथ ही अनूप कुमार पाल, नीरज गुप्ता, प्रेम किशोर बाजपेई, साहिल अंसारी, नायाब जैदी, कामता कश्यप, ऐश्वर्या वर्मा को जिला जिला सचिव की जिम्मेदारी दी.

जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बताया प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर बूथ लेवल तक एक मजबूत संगठन बनाया जाना है. केजरीवाल सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा जनहित के मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष किया जाएगा. जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिले का संगठन मजबूत होगा.

Related Articles

Back to top button