UP : मानसून सत्र को लेकर बोले सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, ‘सरकार ने जानबूझकर कम समय का सत्र बुलाया’

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर कम समय का सत्र बुलाया है.ताकि तमाम मुद्दों पर विपक्ष बात न रख सके.

लखनऊ- यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरु हो रहा है. मानसून सत्र से पहले स्पीकर सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा है. वहीं मानसून सत्र को लेकर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर कम समय का सत्र बुलाया है.ताकि तमाम मुद्दों पर विपक्ष बात न रख सके.योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल है.

महंगाई हो,रोजगार, स्वास्थ्य सेवा में सरकार फेल है.प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के मामले में सरकार फेल साबित हो रही है. बीजेपी सरकार धर्म की राजनीति में जुटी है.

आगे स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि सपा ने कल सत्र के लिए खास रणनीति बनाई है. हम सरकार को सदन में मजबूती से घरेंगे.

Related Articles

Back to top button