
लखनऊ; देश भर में इन दिनों टमाटर के भाव में आग लगी हुई है. टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर हो गया है. खरीदारों की जेब खूब हल्की हो रही है. अधिकांश लोग 220 रुपये प्रतिकिलो टमाटर का भाव सुनकर सब्जी की दुकान से खाली हाथ ही लौट रहे हैं. लेकिन, इस दौरान राजधानी लखनऊ से राहत भरी खबर आई है. यहां 220 से 250 रूपये प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर एनसीसीएफ ने 70 रुपये में बेचने की कवायद शुरू की है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 8, 2023
➡️कुछ ही घंटों में बिका 80 क्विंटल टमाटर
➡️220 रुपये वाला टमाटर 70 रुपये में बिका
➡️70 में खरीदने के लिए लगी रही लंबी कतारें
➡️सस्ते और अच्छे टमाटर पाकर लोगों में खुशी
➡️कल शहर में 9 जगहों पर टमाटरों की बिक्री हुई
➡️कुछ ही घंटों में 80 क्विंटल सरकारी टमाटर बिका… pic.twitter.com/cWm5GyFw7g
सोमवार को शहर में एनसीसीएफ 9 जगहों पर स्टाल लगाकर 70 रुपये प्रति किलो टमाटर की बिक्री की गई. 70 रुपये किलो टमाटर का भाव सुनकर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ देखकर लोगों को लाईन में लगवाना पड़ा… और देखते ही देखते 80 क्विंटल टमाटर बिक गया.
इस दौरान सस्ते दामों में अच्छे टमाटर पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं आज मंगलवार को भी लोगों की सहूलिय को ध्यान में रखते हुए एनसीसीएफ शहर के 16 स्थानों पर टमाटर बिक्री का स्टाल लगाएगा.









