
लखनऊ- विधानसभा में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कई बातें बोली. शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों को नहरों में पानी नहीं मिल रहा है. यूपी में सबसे ज्यादा FIR दर्ज हो रही है.
किसानों की समस्या पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि किसानों की फसल पैदा नहीं हो पा रही है. किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है. इस देश का किसान परेशान है.
किसानों पर कर्जा बढ़ रहा है. कर्ज के बोझ तले किसान दबे जा रहा है. और ऐसा लगातार हो रही है.किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है. आखिर कब तक देश का किसान अपनी मूल भूत सुविधाओं के लिए परेशान रहेगा.









