अखिलेश ने सदन में राजभर पर कसा तंज, कहा- पहले मेरे साथ मंच पर गाते थे… ‘चल संन्यासी मंदिर में’

सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ व नेता विपक्ष अखिलेश यादव उपस्थिति दिखी. इस दौरान अखिलेश यादव योगी सरकार पर जमकर बरसे. जहां अखिलेश ने सीएम योगी को लेकर कटाक्ष किया वहीं ओपी राजभर पर भी जमकर निशाना साधा.

लखनऊ; यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ व नेता विपक्ष अखिलेश यादव उपस्थिति दिखी. इस दौरान अखिलेश यादव योगी सरकार पर जमकर बरसे. जहां अखिलेश ने सीएम योगी को लेकर कटाक्ष किया वहीं ओपी राजभर पर भी जमकर निशाना साधा.

अखिलेश ने सदन में ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमारे साथ थे तब मंच से गाना गाते थे ‘ चल संन्यासी मंदिर में’. अब ये उसकी दूसरी लाइन गा रहे हैं. राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि राजभर जब शपथ लेने के लिए गए थे तब CM ने कहा था कि ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’. अखिलेश यादव ने कहा कि राजभर हमारे साथ थे. अभी ऑर्बिट चेंज कर लिए हैं. वह गोरखपुर, बांदा वाली भर्ती भूल चुके हैं.

Related Articles

Back to top button