जनेश्वर पार्क को जल्द मिलेगा स्केटिंग ग्राउंड, बच्चों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि "वह नियमित साइकिलिंग करने जनेश्वर मिश्र पार्क जाते थे, जहां बच्चों ने उनसे स्केटिंग ग्राउंड बनवाए जाने की मांग की थी. बच्चों ने यह भी कहा था कि सीमेंट रोड पर प्रैक्टिस करने के कारण, आए दिन दुर्घटनाओं में उन्हें चोट लग जाती है, जिससे उनकी प्रेक्टिस बाधित होती है."

लखनऊ विकास प्राधिकरण की बैठक में बोर्ड ने सहमति देकर लखनऊ स्थित जनेश्वर पार्क में बच्चों के लिए स्केटिंग ग्राउंड बनाए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. आज से लगभग 13 महीने पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लखनऊ के स्केटर्स की मुलाकात कराई थी.

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि “वह नियमित साइकिलिंग करने जनेश्वर मिश्र पार्क जाते थे, जहां बच्चों ने उनसे स्केटिंग ग्राउंड बनवाए जाने की मांग की थी. बच्चों ने यह भी कहा था कि सीमेंट रोड पर प्रैक्टिस करने के कारण, आए दिन दुर्घटनाओं में उन्हें चोट लग जाती है, जिससे उनकी प्रेक्टिस बाधित होती है.”

इसी को देखते हुए जेवर विधायक ने इस प्रकरण को सीएम योगी के समक्ष उठाया था. बहरहाल अब स्केटिंग ग्राउंड बनाए जाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पारित हो गया है. जल्द ही बच्चों की वर्षों पुरानी मांग पूरे होने जा रही है.

धीरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि “इस संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर निरंतर पैरवी करने के पश्चात ही, आज हम इस स्केटिंग ग्राउंड को मंजूर कराने में कामयाब हो पाए हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उन बच्चों को एक बेहतर स्केटिंग ग्राउंड मिल पाएगा जो सड़कों पर अपनी प्रेक्टिस किया करते हैं.

Related Articles

Back to top button