
अयोध्या से रामेश्वरम तक लगभग 8 हजार किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करने वाले अभिषेक सावंत ने शनिवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की. अभिषेक ने सपा प्रमुख से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया.
अखिलेश यादव ने भी गर्मजोशी के साथ अभिषेक सावंत से मुलाकात की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी. अभिषेक ने सपा प्रमुख को अपनी लंबी साइकिल यात्रा के दौरान आए उतार-चढ़ावों की जानकारी भी दी.
अभिषेक सावंत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 2023 से 05 अगस्त 2023 तक अयोध्या से साइकिल यात्रा शुरू की और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु में रामेश्वरम पर अपनी यात्रा को पूरा किया.
अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने 115 दिनों में अपनी साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के हर वर्ग से जुड़ते हुए सामाजिक सौहार्द कायम किया. इस अवसर पर अभिषेक सावंत श्रीवास्तव के साथ आशुतोष सिन्हा एमएलसी, दीपू श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, सुमित श्रीवास्तव, सारिक खान, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, विशाल, शिखर, मनु लाला, प्रत्यूष, कैय्याजूल हसन, अमन श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे.









