बुलडोजर मामले पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने दी सफाई, कहा- अगर मैं ICU वार्ड में जूते पहनकर गई हूंगी तो CCTV फ़ुटेज में होगा !

बुलडोजर मामले को लेकर लखनऊ नगर निगम मेयर सुषमा खर्कवाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ़ से कोई अभद्रता नहीं की गई. अगर मैं आईसीयू वार्ड में जूते पहनकर गई हूंगी. तो वो सीसीटीवी फ़ुटेज में होगा.

लखनऊ; नगर निगम मेयर सुषमा खर्कवाल अपने किसी करीबी को देखने लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित विनायक अस्पताल पहुंचीं थीं. कहा जा रहा है कि मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती था. मेयर बिना जूता उतारे आईसीयू वार्ड में प्रवेश कर रही थीं, तो डॉक्टरों ने उन्होंने जूता उतार कर वार्ड में प्रवेश करने को कहा था. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस बात से मेयर भड़क गईं और उन्होंने नगर निगम को बुलडोजर बुला लिया जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया.

इस मामले को लेकर मेयर सुषमा खर्कवाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ़ से कोई अभद्रता नहीं की गई. अगर मैं जूते पहनकर गई हूंगी. तो वो सीसीटीवी फ़ुटेज में होगा. डॉक्टर से मैंने रिपोर्ट माँगी तो उन्होंने इंकार कर दिया. मेरे सहयोगी को अस्पताल की संचालिका ने कहा कि आप बिना इजाज़त के अंदर कैसे आ गए? मैं सिर्फ़ अस्पताल में भर्ती मरीज का हालचाल लेने गई थी. मेरे साथ वहां अभद्र व्यवहार किया गया.

Related Articles

Back to top button