
लखनऊ : चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भारतवर्ष में पूजा पाठ और दुआओं का दौर जारी है और जगह जगह चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने के लिए की गई है चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिग को देखने के लिए दारुल उलूम इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में किया गया इंतज़ाम.
मौलाना खालिद रशीद ने बताया, आज ऐतिहासिक दिन है चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा इसके लिए मुबारकबाद देते हैं और सभी इसके लिए दुआ कर रहे हैं हिंदुस्तानियों के लिए फक्र का दिन है इस मिशन के डायरेक्टर लखनऊ के हैं इसलिए लखनऊ वाले ज्यादा इस पर खुशी मना रहे है पूरी दुनिया में लखनऊ का नाम रोशन होगा मुल्क के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी आने वाले दिनों में इससे काफी मदद मिलेगी सभी ने मिलकर इसकी कामयाबी के लिए दुआ की है.
दारुल उलूम मदरसे व शाहीन के बच्चो को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा जिसके लिए स्क्रीन लगाई गई है यहां पर बच्चो को साइंस पढ़ाई जाती है जिससे बच्चों को नॉलेज हो और इस मिशन में हमें कितनी बड़ी कामयाबी मिलने वाली है पूरे देश को इसके लिए बहुत खुशी की बात है.









