
नई दिल्ली: शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप ग्रुप ए मैच में बारिश ने खलल डाला. अगर बारिश का प्रभाव इस मैच पर नहीं देखने को मिलता तो यह रोमांचक मुकाबले में तब्दील हो सकता था. क्योंकि भारत-पाक की क्रिकेट टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो विश्व भर की निगाहें मैच पर होती हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत के शुरूआती 3 विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए.

जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए इशान किशन व हार्दिक पांड्या ने भारत की पारी को संभाला और 5वें विकेट के लिए ऐतिहासिक 138 रन की साझेदारी की. जसमें से हार्दिक पाड्या ने 87 व ईशान किशन 82 रन बनाए. जिसकी बदौलत भारत ने 48.5 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खो कर कुल 266 रन बनाएं. और पाकिस्तान को 267 रनों का लक्ष्य दिया.

हालांकि जिसके बाद बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला. जिसके चलते पाकिस्तानी पारी की एक भी गेंद नहीं पड़ सकी. बाद में करीब रात 10.05 मिनट पर अंपायरों ने मैच के रद्द होने की घोषणा कर दी. पाकिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाद शाहीन अफरीदी रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर भारत के 4 बल्लजेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं, नसीम शाह ने 8.5 ओवर में 38 रन देकर 3 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा हरिस राउफ ने भी 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट झटके.









