सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बड़ा दावा, जल्द बीजेपी में शामिल होंगे शिवपाल यादव..

इंडिया वर्सेस भारत विवाद पर देश में पक्ष और विपक्ष में जमकर बयानबाजी चल रही है. पक्ष इसके समर्थन में तो विपक्ष इसके विरोध में अपने अपने तर्क दे रहे है. वहीं अब इस विवाद में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी कूद गए है. उन्होंने कहा की विपक्ष को खुद नहीं पता कि 1949 में कांग्रेस पार्टी भारत नाम रखने का प्रस्ताव सदन में लाई थी.

लखनऊ : इंडिया वर्सेस भारत विवाद पर देश में पक्ष और विपक्ष में जमकर बयानबाजी चल रही है. पक्ष इसके समर्थन में तो विपक्ष इसके विरोध में अपने अपने तर्क दे रहे है. वहीं अब इस विवाद में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी कूद गए है. उन्होंने कहा की विपक्ष को खुद नहीं पता कि 1949 में कांग्रेस पार्टी भारत नाम रखने का प्रस्ताव सदन में लाई थी.

सुभासपा प्रमुख राजभर ने कहा की आज कांग्रेस जो कह रही है कि उनके गठबंधन का नाम रखने के बाद भाजपा ऐसा कर रही है वह उनकी गलतफहमी है, उन्हें खुद नहीं पता कि कब-कब सदन में इस नाम को रखने पर चर्चा हुई है. इसके साथ ही उन्होंने अपने मंत्री बनने को लेकर भी कहा की वह जल्द ही मंत्री बनने जा रहे है. वहीं उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को बीजेपी ज्वाइन कराने की बात कही है. अब ये देखना दिलचस्प होगा की वह जो कह रहे है वह कितना सच के करीब है.

Related Articles

Back to top button