ओपी राजभर ने कहा- घोसी उपचुनाव के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मेरी, मैं ताकतवर हूं !

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ने 2024 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने भारत समाचार से बातचीत करके हुए कहा कि 2024 में हम लोग यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों को जीतेंगे.

लखनऊ; अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ने 2024 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने भारत समाचार से बातचीत करके हुए कहा कि 2024 में हम लोग यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों को जीतेंगे. वहीं, देशभर में 330 से अधिक सीट जीतकर मोदीजी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे.

राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रही है. प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हमारा एनडीए गठबंधन मजबूत है. घोसी की हार को लेकर राजभर ने कहा कि जीत के चर्चा करने के बजाए लोग मेरी चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चर्चा उन्हीं लोगों की होती है जो ताकतवर होते हैं. राजभर ने कहा कि अब चाचा-भतीजे के एक साथ नारे लग रहे हैं..ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था.

शिवपाल सिंह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल सपा को गुंडों की पार्टी कहते थे. आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश जल्द शिवपाल को पार्टी से किनारे कर देगें. राजभर ने कहा कि 2024 में विपक्ष ईवीएम पर फिर सवाल खड़ा करेगा. राजभर ने मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि ‘दिल थाम कर रखिए’. आगे क्या होता है देखते रहिए.

Related Articles

Back to top button