कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है

पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं. भारत के विकास के लिए लगातार काम हो रहा है. एक लाख से ज्यादा शिल्पकारों को आगे बढ़ाया.

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बता दें कि 50 हजार करोड़ का मेगा ऋण वितरण समारोह हुआ. विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ऋण वितरण हो रहा है. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण किया गया.लोकभवन सभागार में सीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं. कल भारत की एक बड़ी योजना का शुभारंभ हो रहा.

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी योजना का शुभारंभ करेंगे. ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. सभी बैंकर्स को धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं. भारत के विकास के लिए लगातार काम हो रहा है. एक लाख से ज्यादा शिल्पकारों को आगे बढ़ाया.

Related Articles

Back to top button