रणबीर कपूर को ईडी का समन, 6 अक्टूबर को किया तलब!

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को बुधवार को ईडी ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में 6 अक्टूबर के लिए तलब किया है।आपको बता दें की महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में शामिल होने के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को बुधवार को ईडी ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में 6 अक्टूबर के लिए तलब किया है।आपको बता दें की महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में शामिल होने के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। ईडी, यूएई में ऐप के प्रमोटर की शादी और सक्सेस पार्टी में उनकी उपस्थिति की भी जांच भी की जा रही है।

‘एनिमल’ अभिनेता के अलावा, कम से कम 15 से 20 हस्तियां ईडी की जांच के दायरे में हैं। इनमें आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली अजगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह, सनी लियोन, भाग्यश्री, पुलकित सम्राट, कीर्ति खबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। पिछले महीने, ईडी ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी। ईडी ने हाल ही में कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि शहरों में महादेव एपीपी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ व्यापक तलाशी ली है और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सबूत हासिल किए हैं और 417 करोड़ रुपये की अपराध आय को जब्त कर लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि ईडी की जांच से पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप यूएई के एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जाता है। ईडी ने कहा कि यह अपने ज्ञात सहयोगियों को 70-30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर “पैनल/शाखाओं” की फ्रेंचाइजी देकर संचालित होता है।

Related Articles

Back to top button