
लखनऊ- एयरपोर्ट पर यात्री का मोबाइल जब्त करने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था. अब उसी पर ताजा अपडेट सामने आ रही है. एयरपोर्ट कांड पर कस्टम विभाग की सफाई दी गई है. कस्टम शुल्क न चुकाने पर यात्री को रोका गया था.कस्टम शुल्क की रसीद काटने को लेकर लिखित सफाई दी गई है. यात्री ने 3 अक्टूबर को दुबई में फोन खरीदा था.फोन में सिम लगाकर लाया था इसलिए टैक्स लिया.लेकिन कस्टम विभाग की सफाई में कई झोल हैं. एयरपोर्ट के भीतर 40 हजार नगद लिया था. जब पुलिस बुलाई,तब बाहर आकर रसीद दे गए थे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 15, 2023
➡एयरपोर्ट कांड पर कस्टम विभाग की सफाई
➡कस्टम शुल्क न चुकाने पर यात्री को रोका गया था
➡कस्टम शुल्क की रसीद काटने को लेकर लिखित सफाई
➡यात्री ने 3 अक्टूबर को दुबई में फोन खरीदा था
➡फोन में सिम लगाकर लाया था इसलिए टैक्स लिया-कस्टम
➡लेकिन कस्टम विभाग की सफाई में कई… pic.twitter.com/TXqHHgD0nI
यात्री ने रसीद बाहर थमाते वीडियो भी बनाया था.कस्टम विभाग ने जांच नहीं की,लीपापोती कर सफाई दी. पुलिस ने भी डायल 112 पर हुई शिकायत आगे नहीं बढ़ाई. जबकि ऐसे मामलों की जांच सीबीआई,विजिलेंस करती है.
दरअसल,पूरा मामला कुछ इस तरह है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने यात्री से इस्तेमाल फोन को जबरन जब्त कर लिया गया. यात्री दुबई से वापस लौट रहा था. जो फतेहपुर का निवासी था. युवक के मोबाइल जब्त करने पर दुबई से लौटे यात्री ने परेशान होकर डायल 112 पर कॉल कर शिकायत की. उस यात्री से फोन छोड़ने के बदले कस्टम वालों के द्वारा 40 हजार रुपए की डिमांड की थी.
बता दें कि फतेहपुर के रहने वाले युवक से वसूली का आरोप था. जब पुलिस वहा पहुंचीं तो कस्टम वालों ने रसीद काट दी, और 40 हजार की रसीद गेट के बाहर यात्री को थमा दी, घूस का मामला खुलाने पर पुलिस पहुंची तो कस्टम वालों ने रसीद काट दी थी और 6 घंटे तक फतेहपुर के युवक को बैठाए रखा था, जब 40 हजार ले लिया तब एयरपोर्ट से जाने दिया, एयरपोर्ट से निकलते ही युवक ने पुलिस को बुलाया था.









