
कुकरैल रिवर फ्रंट से जुड़े अकबरनगर के धवस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा अगली सुनवाई तक सरकार अकबरनगर के लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करे।

हाईकोर्ट ने 102 दुकानों ,1200 घरों के ध्वस्तीकरण पर फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने अकबर नगर कॉलोनी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोक दी है। 22 जनवरी तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 21, 2023
➡अकबर नगर कॉलोनी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई रूकी
➡हाईकोर्ट ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर लगाई रोक
➡22 जनवरी तक हाईकोर्ट बेंच ने लगाया स्टे
➡हाईकोर्ट से स्टे के बाद LDA ने ध्वस्तीकरण रोका
➡अकबर नगर में ध्वस्तीकरण पर 4 सप्ताह की रोक
➡4 हफ्ते में लोगों के विस्थापन की… pic.twitter.com/6WIRxNv7g8
जस्टिस पंकज भाटिया की बेंच ने ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक लगा दी है। अकबरनगर के 27 कारोबारियों ने एलडीए के ध्वस्तीकरण के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है।









