Delhi Winter Vacation 2024: शिक्षा निदेशालय ने की शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस तारीख से बंद रहेंगे सभी स्कूल

Delhi Winter Vacation 2024: इस दौरान स्कूल में फिजिकल कक्षाएं नहीं होंगी। सात जनवरी को रविवार होने के कारण आठ जनवरी से नियमित कक्षाएं चलेंगी।

Delhi Winter Vacation 2024: दिल्ली एनसीआर में शीतकालीन स्कूलों की छुट्टियां अगले साल जनवरी से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सभी स्कूल एक जनवरी से छह जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूल में फिजिकल कक्षाएं नहीं होंगी। सात जनवरी को रविवार होने के कारण नियमित रूप से कक्षाएं आठ जनवरी चलेंगी।  

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अनुसार जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगी। इस दौरान दिल्ली के सभी स्कूलों (सरकारी और प्राइवेट) में फिजिकल क्लासेस नहीं चलेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली के स्कूलों में 15 दिनों का अवकाश दिया जाता था। लेकिन नवंबर में दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के चलते नौ से 18 तारीख तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए थे। जिसकी वजह से शीतकालीन अवकाश में कटौती की गई है।

वहीं, यदि उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश की बात करें तो पिछले वर्ष 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा गया था। हालांकि इस बार छुट्टियों को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button