UP Police Vacancy 2023 Notifcation: कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, 60244 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 60244 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 दिसंबर 2023 से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है। आवेदन में संशोधन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024 है।

UP Police Vacancy 2023 Notifcation: यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं, तो आप के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नत बोर्ड ने  कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग के आधिकारि वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 27 दिसंबर है। आवेदन में संशोधन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2024 निर्धारित है। जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों में से अनारक्षित पद- 24102, EWS के लिए आरक्षित पद- 6024, OBC के लिए-16264 पद, SC के लिए 12650 और ST के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।

आयु सीमा

पुरुषों के लिए 18 से 22 वर्ष। जबकि महिलाओं के लिए आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए अधिकतम आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता

यूपी पुलिस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा डोएक से ओ लेवल, एनसीसी बी सर्टीफिकेट और प्रादेशिक सेना में दो वर्षों तक सेवा देने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस में चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में 300 अंक के कुल 150 प्रश्न होंगे। यानी की एक प्रश्न दो नंबर का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें। यदि आप योग्य हैं तभी आवेदन करें।
  • आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • पहचानपत्र, फोटो, आईडी कार्ड व समस्त डक्यूमेंट एकत्र करके चेक कर लें।
  • सभी डाक्यूमेंट को अच्छे से स्कैन करें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म का फोटो कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें।

Related Articles

Back to top button