Flight And Trains Affected Due To Fog: कोहरे से कोहराम, कई ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द

घने कोहरे के चलते फ्लाइट देर से चल रही हैं। जिसकी वजह से इस कड़ाके की ठंड में यात्रियों को फ्लाइट्स के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Flight Services Affected Due To Fog:उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। इसके साथ ही सड़क यातायात का भी यही हाल है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहन रेंग रहे हैं। धूंध के कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली से जाने वाली 20 से अधिक ट्रेनें एक से छह घंटे लेट चल रही हैं। हज़रत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार लेट होने के कारण यात्री परेशान दिखे।

एयरपोर्ट पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या

घने कोहरे के चलते फ्लाइट देर से चल रही हैं। जिसकी वजह से इस कड़ाके की ठंड में यात्रियों को फ्लाइट्स के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

लखनऊ और पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट पर वर्तमान में दृश्यता 800 और पालम एयरपोर्ट पर 1000 मीटर है। आने वाले छह घंटों में दृश्यता 500 मीटर नीचे गिरने की संभावना है। जिसकी वजह से इन एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर उड़ान सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। 

Related Articles

Back to top button