
लखनऊ- उत्तर भारत सहित पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. और ऐसे में राजधानी लखनऊ सहित ठंड को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने ठंड को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है.
आगामी 2 दिनों तक घना कोहरा,ठंड की चेतावनी जारी की गई है. यूपी के अलग अलग जिलों में बढ़ेगा कोहरे,ठंड का प्रकोप दिखाई दे रहा है.लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी कोहरे की संभावाना है.सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में कोहरे की संभावाना है. बागपत, मेरठ, हापुर, बिजनौर,अमरोहा में कोहरे की संभावाना है. मुरादाबाद, संभल, बदायूं में भी भारी कोहरे की संभावाना है.
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल में शीतलहर की संभावना है. बदायूं एवं आसपास इलाकों में शीतलहर होने की संभावना है.
ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से इंतजाम को और बढ़ा दिया गया है. ग्रामीण इलाकों के साथ ही कस्बाई व शहरी क्षेत्रों में जगह- जगह लोग अलाव जलाने और गरीबों में कंबल वितरण बांटे जा रहे है. ताकि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी राहत समय से पहुंच सके.









